घरेलू गैस रिफिल बुकिंग को लेकर कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आ रही परेशानियों का समाधान हो गया है। भारत सरकार द्वारा गैस रिफिल बुकिंग की अवधि को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अब कोटद्वार-भाबर समेत सभी क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग 25 दिन के अंतराल पर की जा सकेगी।