बक्सर: विशेष सर्वेक्षण कर्मियों के कागजातों का समाहरणालय स्थित डीआरडीए भवन में किया गया सत्यापन व दिए गए योगदान, रही अव्यवस्था
Buxar, Buxar | Jul 4, 2024 डीआरडीए भवन के सभागार में विशेष सर्वेक्षण कर्मियों के कागजातों का गुरुवार को सत्यापन किया गया. सत्यापन के बाद उन्हें योगदान भी कराया जा रहा है. 2 सौ 4 विशेष सर्वेक्षण अमीन, 18 विशेष सर्वेक्षण लिपिक, 15 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो एवं 7 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियो के कागजात के सत्यापन के लिए चार काउंटर बनाए गए है.