बक्सर: 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर व्यवहार न्यायालय, परिसर बक्सर में हुई बैठक
Buxar, Buxar | Jul 4, 2024 व्यवहार न्यायालय परिसर बक्सर में 13 जुलाई 2024 को वर्ष के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवेश कुमार के द्वारा कार्यालय भवन, विधिक सेवा सदन में जिले के सभी ग्राम कचहरी के सचिव के साथ बैठक की गई। वाद के पक्षकारों को ससमय नोटिस के माध्यम से सूचित करने का निर्देश दिया गया।