बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के स्लीपर बोगी से 12 बोतल शराब बरामद
Buxar, Buxar | Jul 4, 2024 वरीय अधिकारी के निर्देश पर बक्सर रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत अभियान चलाया गया।आरपीएफ पोस्ट बक्सर के अधिकारी एवं जवानों द्वारा ड्यूटी करते हुए गाड़ी संख्या 09405 स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच S9 से लावारिस हालत में 2 बैग से 12 बोतल अंग्रेजी शराब मुगल मोनार्क ग्रीन वोडका बरामद किया गया। जिसके प्रत्येक बोतल की क्षमता 750 एमएल है।