बक्सर: DM ने उमरपुर बांध के साथ केशोपुर हनुमान घाट का किया निरीक्षण, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण से किया स्पष्टीकरण
Buxar, Buxar | Jul 5, 2024 निरीक्षण के क्रम में बक्सर कोईलवर गठबंधन के उमरपुर तटबंध से केशवपुर के बीच में बक्सर कोईलवर गंगा तटबंध पर कटाव देखा गया. कटाव के रोकथाम में कार्यपालक अभियंता बाढ प्रमंडल बक्सर से पृच्छा करने पर उनके द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी एवं भावी कार्य योजना के बारे में नहीं बताया गया. इस संबंध मे कार्यपालक अभियंता बाढ प्रमंडल को स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया.