बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया यात्री सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान
Buxar, Buxar | Jul 4, 2024 बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं मानवाधिकार समस्या एवं समाधान सहायता संघ के द्वारा यात्रियों के समक्ष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति का दिया हुआ खाद्य पदार्थ ग्रहण न करें। यात्रा में अपने सामानों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें। गाड़ियों के पायदान पर यात्रा न करें।