बक्सर: नाबालिग के साथ छेड़खानी में 3 वर्षो की सजा, 3300 रुपए जुर्माना, बक्सर पोक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला.
Buxar, Buxar | Jul 5, 2024 पोक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश श्रीमन कामेश्वर प्रसाद चौबे ने सिमरी थाना कांड संख्या एक सौ चौवन सन 2 हजार सोलह में अभियुक्त अखिलेश तिवारी को 3 वर्षों के सश्रम कारावास की सजा गुरुवार को सुनाई. न्यायालय ने अभियुक्त पर कुल 3 हजार 3 सौ का जुर्माना भी लगाया है. जिसे पीड़िता को देना होगा. बताते चले कि पिछले दिनों न्यायालय ने पिता पुत्र दोनों को दोषी पाया था.