जगदलपुर: जगदलपुर के विभिन्न वार्डों में नशे पर रोक लगाने के लिए बस्तर पुलिस कर रही है गश्त, CSP आकाश श्रीश्रीमाल ने दी जानकारी
शुक्रवार शाम 6:30 बजे नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर पुलिस जगदलपुर नगर में नशे पर रोक लगाने लगातार विभिन्न वार्डों में गश्त कर रही है,इस दौरान जो भी आपराधिक तत्व के व्यक्ति मिल रहे हैं उन्हें थाना लाकर समझाइए दी जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध नशे का व्यापार करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है