जगदलपुर: नगर निगम में राजस्व सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, बैठक में पार्षदों ने रखी अपनी बात
राजस्व सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को शाम 6 बजे नगर पालिक निगम जगदलपुर मे राजस्व सभापति कक्षा में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न एजेंडो पर चर्चा हुई।इस बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में संपत्ति कर के मूल्यांकन,नजुल भूमि के चिन्हकन के लिए योग्य अधिकारी की नियुक्ति, जनप्रतिनिधि,धार्मिक आदि में कर रोपण पर चर्चा की गई।