मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के बैसाढ पांच में रविवार को शाम करीब पांच बजे दो पक्ष में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गया। परिजनों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।