सदर: चौक इलाके में दो दिवसीय मेले की धूम, भव्य रोशनी से जगमगाया बाजार, श्रद्धालुओं और लोगों की भारी भीड़ उमड़ी
Sadar, Allahabad | Oct 19, 2026
चौक इलाके में आयोजित दो दिवसीय मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले के अवसर पर सोमवार को पूरे चौक बाजार में भव्य रोशनी और आकर्षक विद्युत सजावट की गई, जिससे पूरा इलाका रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी से जगमगा उठा। लाइटिंग की इस अद्भुत और मनमोहक सजावट को देखने के लिए शाम होते ही श्रद्धालुओं और आम जनता की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।