दतिया: उनाव में रास्ते मे गड्ढे होने से मुक्तिधाम तक नहीं पहुँचपाएं ग्रामीण, लगाया जाम, थाना प्रभारी की समझाईश पर माने ग्रामीण
Datia, Datia | Sep 10, 2024 ग्राम उनाव में मुक्ति धाम पहुंचने वाले मार्ग पर गड्ढा होने के कारण ग्रामीण शव लेकर मुक्ति धाम नही पहुंच सके। जिसके चलते ग्रामीणों ने ग्राम उनाव में सोमवार की रात्रि में 09 जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम उनाव निवासी 90 वर्षीय छदामी कुशवाहा की मौत हो गई। ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मुक्ति धाम जा रहे थे।