नीम चक बथानी: बथानी में बिजली चोरी करने के मामले में पाँच लोगों के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सिंघौल पंचायत अंतर्गत कारू बिगहा और हब्बीचक गांव में बिजली विभाग की टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करते हुए 5 लोगों को पकड़ा गया । जिसके बाद विद्युत कनिए अभियंता नीमच बथानी के द्वारा नीमचक बथानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसकी जानकारी नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने दी।