सिंघवारा: वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में दरभंगा भाजपा जिला महिला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की ओर से सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया, जबकि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का अर्थी जुलूस निकालकर विरोध जताया।