बड़ौत: ललियाना और रटौल निवासी 8 जुआ खेलते आरोपियों सहित खैला और नरेला दिल्ली के 4 वारंटी आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 12, 2025 चांदीनगर पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि ललियाना व रटौल निवासी सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है, जिनके कब्जे ₹11,650 नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। तथा अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में खैला व नरेला दिल्ली निवासी 4 वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया