घाघरा: गांधी जयंती के अवसर पर चेतना परिवार संस्थान ने चांदनी चौक घाघरा में विचार गोष्ठी का आयोजन किया
Ghaghra, Gumla | Oct 2, 2026 चेतना परिवार संस्थान द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सीआरपीएफ के डीआईजी रविंद्र भगत ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही साथ ही कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बताए गए मार्ग का अनुसरण करने की जरूरत है। वहीं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार भगत ने भी संबोधन किया।