शिवपुरी नगर: शिवपुरी में शांति और सद्भावना समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प
पहलगाम की आतंकवादी नृशंस घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की जा रही सैन्य कार्यवाही से उत्पन्न स्थितियों के मद्देनजर शिवपुरी जिले में भी जिला प्रशासन और पुलिस की टीम सतर्क होकर काम कर रही है। जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। सांप्रदायिक सद्भावना का वातावरण बना रहे इस उद्देश्य से शनिवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक अयोजित की।