कोटकासिम: गेलपुर भोकर मुख्य मार्ग पर क्रेशर ट्रॉली गड्ढे में गिरी, ड्राइवर घायल, स्थानीय लोगों ने समाधान की मांग की
गेलपुर भोकर मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर 1:00 बजे एक क्रेशर से लदी ट्रॉली गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली चालक रवि गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रॉली लगभग 20 क्विंटल क्रेशर सामग्री ले जा रही थी गड्ढे के पास पहुंचते सड़क की मिट्टी धंस गई जिससे ट्रॉली माल सहित गड्ढे में जा गिरी। चालक के हाथ में गहरी चोट आई है।