सैदपुर: गंगा-गांगी की विनाशकारी लहरों ने दो परिवारों की खुशियाँ लील लीं, डूबी नाबालिग बहनों में से एक का 5वें दिन मिला शव
करंडा थानाक्षेत्र में नदी में डूबे 2 लोगों के शव बरामद होने से परिजनों में कोहराम मच गया। चोचकपुर के मौनी बाबा गंगा घाट पर बीते मंगलवार को डूबी सगी बहनों में छोटी बहन महिमा सिंह का शव पांचवें दिन बरामद हुआ। वहीं, मैनपुर गांव के भवानी माई गांगी घाट पर डूबे मजदूर जितेंद्र वनवासी का शव भी तलाश के दौरान शनिवार को मिल गया। मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई।