घाटमपुर: इटर्रा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कूड़े के ढ़ेर से झोपड़ी में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घाटमपुर क्षेत्र के इटर्रा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में कूड़े के ढेर से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया वहीं ग्रामीणों ने आग लगी देखी तो घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके में पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हैं।