घाटमपुर: बिरहर गांव स्थित ईंट भठ्ठे में काम करते समय अचानक बिगड़ी हालत, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
साढ़ थाना क्षेत्र की बिरहर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे में अधेड़ मजदूर को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो आनन फानन में परिजन मजदूर को भीतरगांव सीएचसी लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मजदूर की हीटवेव के चलते मौत की आशंका जताई है । वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।