घाटमपुर: रहमपुर गांव में किसान ने जहरीला पदार्थ खा कर दी जान,खेत में बने मचान पर मिला शव, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
घाटमपुर क्षेत्र के रहमपुर गांव के किनारे खेत में किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। ग्रामीणों ने किसान का शव खेत में बने मचान में पड़ा देखा तो परिजनो व पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच पड़ताल कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।