घाटमपुर: चंदापुर गांव में किशोरी का पैर फिसलने के चलते खुले नाले में गिरी,हुई गम्भीर रूप से घायल,जिला अस्पताल रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में पानी भरकर घर लौट रही किशोरी का पैर फिसलने से खुले नाले में जा गिरी। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से किशोरी को सीएचसी घाटमपुर लाए, जहां डॉक्टरों द्वारा किशोरी का उपचार कर किशोरी को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।