करगहर: पिपरा खुर्द गांव स्थित आटा चक्की मिल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो मवेशियों की मौत
करगहर थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव स्थित आटा चक्की मिल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बंधी भैंस और उसके बच्चे की झुलसकर मौत हो गई। वहीं घर में रखा आटा चक्की का उपकरण, साइकिल, अनाज, कपड़े, चौकी और करीब 15 हजार रुपये नकद सहित लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि पिपरा खुर्द निवासी चंद्रेश्वर...