हिलसा: गन्नीपुर गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति पर हमला कर किया घायल
Hilsa, Nalanda | Oct 24, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर गांव में गुरुवार की सुबह 11:00 बदमाशो एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए आसपास के लोग की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल मे लाकर भर्ती कर गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के गन्नीपुर गांव निवासी देवशरण प्रसाद सिंह के 47 वर्षीय पुत्र सुग्रीव चौहान के रूप में किया गया।