हिलसा: योगीपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, दो लोग चोटिल
Hilsa, Nalanda | Oct 23, 2024 बुधवार की सुबह 8:30 हिलसा शहर के योगीपुर रोड के रेलवे क्रॉसिंग के समीप अनियंत्रित होकर ई रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दौरान ई रिक्शा पर सवार दो लोग को हल्की-फल्की चोट लगी है जिससे पास के नीजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा हिलसा शहर से यात्री लेकर योगीपुर बाजार की ओर जा रहा था।