हिलसा: छोटकी घोषी गांव में सर्पदंश से महिला हुई घायल
Hilsa, Nalanda | Oct 23, 2024 बुधवार की दोपहर 12:00 हिलसा थाना क्षेत्रके कावा पंचायत के छोटकी घोषी गांव में सर्पदंश से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान छोटकी घोषी गांव निवासी रोशन पासवान के 25 वर्षीय पत्नी लीला देवी के रूप में किया गया। घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मे लाकर भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के देखरेख में इलाज चल रहा है।