🚨 हरदोई से बड़ी खबर
खूनी संघर्ष और हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार!
बघौली (हरदोई) थाना बघौली क्षेत्र के ग्राम सिरदार पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष और एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए खजूरमई तिराहे से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवकुश, संजीव, पुष्पेंद्र और संगीता के रूप में हुई है। चारों आरोपी ग्राम सिरदार पुरवा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज है।
📍 स्थान: बघौली, हरदोई (उत्तर प्रदेश)
City News 24 Live
📰 निष्पक्ष, निर्भीक और निडर पत्रकारिता
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like 👍 Share ↗️ Follow और Comment जरूर करें।
#CityNews24Live #HardoiNews #Baghauli #HardoiPolice #CrimeNews #हरदोई_न्यूज #गिरफ्तारी #उत्तरप्रदेश
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2026