🚨 हरदोई से बड़ी खबर
पेट्रोल खत्म होने को लेकर खूनी संघर्ष! गोली लगने से युवक गंभीर, लाठी-डंडों से भी हुआ हमला
पाली (हरदोई)। जनपद के पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में नई बाइक में पेट्रोल खत्म होने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।
बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मारपीट में अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अब सवाल यह है कि आखिर एक मामूली विवाद इतनी बड़ी हिंसक घटना में कैसे बदल गया?
पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
📍 स्थान: बाबरपुर गांव, थाना पाली, हरदोई
📰 City News 24 Live
ग्राउंड रिपोर्ट | पत्रकार रितेश पासी, हरदोई
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like, Share, Follow और Comment जरूर करें।
#CityNews24Live #HardoiNews #PaliHardoi #UPPolice #HardoiPolice #CrimeNews #हरदोई_न्यूज #BreakingNews
Hardoi, Hardoi | Nov 7, 2026