नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने पीरनगर से दो वारंटी को किया गिरफ्तार, न्यायिक कार्य के लिए कोर्ट भेजा
नावकोठी पुलिस ने पीरनगर से दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई हेतु कोर्ट भेज दिया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी फूलेन पासवान और बौआ पासवान है। इसके विरुद्ध कोर्ट से वारंट निर्गत था। इस गिरफ्तारी अभियान में थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार विश्वजीत कुमार अनिल कुमार सिंह कुंदन रजक आदि शामिल थे।