नावकोठी: विष्णुपुर ईदगाह में जनसुराज के सौजन्य से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग जुटे
विष्णुपुर ईदगाह में शनिवार को जनसुराज पार्टी के बैनर तले सामूहिक दावते इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसुराज के नेता डॉ संजय पासवान ने कहा कि इफ्तार के बहाने हम भाईचारा मोहब्बत और एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देते हैं। गंगा यमुनी तहजीब हमें आपस में मिलजुल कर रहना सिखाती है। मौके पर गालिब शाहीन अमित कुमार मो शब्बीर मौजूद थे।