जमुई: ख़ैरा में तेज रफ्तार हाइवा ने छात्रा को कुचला, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया पत्थराव, पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
Jamui, Jamui | Jun 11, 2026 ख़ैरा बाजार में गुरुवार की सुबह 8:00 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने छात्रा को बुरी तरह कुचल दिया और शव को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई। इस दौरान हाइवा चालक भाग कर एक घर में घुस गया। छात्रा की दर्दनाक मौत पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। आक्रोशित लोगों ने ट्रक के साथ तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए पत्थराव कर दिया।