आबू रोड: माउंटआबू के नेचर ट्रेल के पास मादा भालू का शव मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने गश्त के दौरान किया शव बरामद
माउंट आबू निबड़ी कोठी से अनादरा पॉइंट जाने वाली नेचर ट्रेल के पास एक मादा भालू मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार 29 मई की देर शाम गश्त के दौरान वनपाल राजेश बिश्नोई की नजर मृत भालू पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे