हनुमानगढ़: टाउन के वार्ड 42 में मतदान के दौरान दो प्रत्याशियों में नोक-झोक, मौके पर लोगों ने किया बीच-बचाव
हनुमानगढ़ नगर परिषद के वार्ड 42 में आबकारी विभाग में जारी मतदान प्रक्रिया के दौरान दो प्रत्याशियों में आपस में नोक-जोख हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों के बीच बचाव करवाया। मिली जानकारी अनुसार भाजपा प्रत्याशी निशांत बत्रा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान बाहरी लोगों के प्रवेश का आरोप लगाया है।