कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर फरार चल रहे अपराधी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया, टीम की गई गठित
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देशानुसार, पीपीगंज थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 153/2024 के तहत विभिन्न धाराओं में दर्ज, मुकदमे में फरार चल रहे, आरोपी चंदन यादव गगहा के रहने वाले की, गिरफ्तारी को लेकर उसे पर 10000 का इनाम घोषित किया गया, साथ ही उसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम भी गठित कर दी गई है।