कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाने में दर्ज पशु क्रूरता संबंधित मामले में फरार अपराधी पर एसएसपी ने ₹10000 का इनाम किया घोषित
कैंपियरगंज थाने में पंजीकृत मुकदमा संख्या 138 / 2024 गोवध निवारण अधिनियम पशु क्रूरता के मामले में, फरार चल रहे अपराधी अफसर अली पुत्र चांद मोहम्मद, की गिरफ्तारी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देशन पर, आरोपी पर 10000 का इनाम घोषित किया गया है, साथ ही टीम गठित कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात भी कहीं जा रही है।