कैंपियरगंज: पीपीगंज थाना क्षेत्र के चकिया में महिला की पिटाई करने वाले ससुराल वालों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शुरू की जांच
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलुआताल क्षेत्र के आवास विकास फ़र्टिलाइज़र के रहने वाले लालेश्वर विश्वकर्मा की बेटी ममता विश्वकर्मा की शादी, वर्ष 2012 में पीपीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर चकिया के मनीष विश्वकर्मा से हुई थी आरोप है, की शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल के लोग उत्पीड़न करने लगे इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।