डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर टोल प्लाजा के पास यातायात पुलिस पर मनमानी का आरोप, लाइसेंस होने के बावजूद चालान काटा
Dumraon, Buxar | Jan 13, 2025 आरा बक्सर फोरलेन पर टोल प्लाजा के समीप सोमवार की दोपहर 3 बजे यातायात पुलिस की मनमानी सामने आई है। यातायात पुलिस पर आरोप लगाते हुए ट्रेलर के चालक ने बताया कि उसकी गाड़ी पंक्चर हो गई थी। फोरलेन स्थित पंक्चर की दुकान पर वह अपनी ट्रक को साइड में खड़ा कर पंक्चर टायर के नीचे जॉक लगाने लगा।