Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
vofstudio
'दहेज के लोभियों ने घोंट दिया मेरी बहन का गला'... रोती बिलखती बहन ने खोली ससुराल वालों की पोल #Faridabad #BKHospital #KajalCase #JusticeForKajal #SuspiciousDeath #investigation #CrimeNews #JusticeDemanded #TruthMustComeOut #PoliceInvestigation #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat
| Jun 15, 2026
#faridabad
#bkhospital
#kajalcase
#justiceforkajal
#suspiciousdeath
#investigation
#crimenews
#justicedemanded
#truthmustcomeout
#policeinvestigation
#voiceoffaridabad
#voiceoffreedom
MORE NEWS
Panipat, Panipat | Jun 15, 2026
Panipat, Panipat | Jun 15, 2026
आगे के गेट पर पुलिस चलाती रही कटर, पिछले रास्ते से नौ दो ग्यारह हुए तस्कर... बल्लभगढ़ के आज़ाद नगर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव और बल्लभगढ़ सिटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ एक घर पर छापेमारी करने पहुंची। सूचना थी कि घर से लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चलाया जा रहा है और इसकी लगातार शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस टीम ने पहले सामान्य तरीके से घर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन अंदर मौजूद लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। टीम ने कई बार दरवाजा खोलने के लिए कहा, मगर कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी मकानों और सीढ़ियों के रास्ते अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्राइंडर चला, हथौड़े बरसे, तब खुला घर का राज जब कोई रास्ता नहीं बचा तो पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। पहले हथौड़ों से गेट तोड़ने की कोशिश की गई और बाद में ग्राइंडर मशीन से लोहे का दरवाजा काटकर टीम घर के अंदर दाखिल हुई। इलाके में यह कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शराब नहीं मिली, लेकिन बेड के अंदर छिपा था देसी कट्टा पुलिस ने घर के कोने-कोने की तलाशी ली। हालांकि मौके से अवैध शराब बरामद नहीं हुई, लेकिन एक कमरे में रखे बेड के अंदर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिछले दरवाजे से भाग निकले आरोपी सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान घर में मौजूद कुछ लोग पिछले दरवाजे से फरार हो गए। मुख्य आरोपी लेखराज भी पुलिस के पहुंचने से पहले या कार्रवाई के दौरान मौके से भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पहले से दर्ज हैं कई मामले क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव के प्रभारी सुंदर के अनुसार आरोपी लेखराज के खिलाफ पहले से अवैध शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसके खिलाफ लगातार शिकायतें और कुछ वीडियो भी मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। सिटी थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम काम कर रही है।
Panipat, Panipat | Jun 15, 2026
Panipat, Panipat | Jun 15, 2026