बीकानेर: जर्जर सड़कों के सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी को सौंपा ज्ञापन
शहर में खराब सड़कों की समस्या को लेकर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने पीडब्ल्यूडी को ज्ञापन सौंपकर तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की। अध्यक्ष अकबर अली (खादी) के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि शहर की मुख्य सड़कों पर बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आमजन को परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोग