नरकटियागंज: फुलवरिया गांव में अतिक्रमण की जांच करने गए नरकटियागंज सीओ पर जानलेवा हमला, सरपंच गिरफ्तार
शिकारपुर थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में बुधवार को सरकारी जमीन के अतिक्रमण की जांच को गए सीओ सुधांशु शेखर पर जानलेवा हमला किया गया है. सीओ के साथ मारपीट की गयी और उन्हे गला रेत कर जान से मारने की धमकी दी गयी. अतिक्रमण कारियों ने सीओ का शर्ट फाड़ दिया और उनकी पिटाई की. घटना की सूचना पर शिकारपुर पुलिस फुलवरिया गाव पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया.