*विश्व रक्तदाता दिवस पर निकाली रक्तदान जन-जागृति साइकिल रैली*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल - विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा साइकिल क्लब, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी एवं मुस्कान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार प्रातः रक्तदान जन-जागृति साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ पुलिस सिटी कंट्रोल रूम (स्टेशन चौराहा) से हुआ।
साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली का उद्देश्य आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करना था। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने रक्तदान एवं स्वस्थ जीवनशैली के संदेश वाले नारों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि समाजसेवी लादूराम बांगड़ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली स्टेशन चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र चौराहा, महाराणा टाकीज चौराहा, माणिक्य नगर चौराहा, नेहरू रोड एवं रोडवेज बस स्टैंड मार्ग से होते हुए अग्रवाल उत्सव भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई।
रैली में मदन खटोड़, विजय कपूर, अरुण संतोष मुछाल, सुरेश बम्ब, सत्यनारायण राठी, हस्तीमल भलावत, रामचंद्र मूंदड़ा, गजानंद गुप्ता, यश झुरानी, चयनिका झुरानी, डॉ. देवेंद्र पुरी गोस्वामी, डॉ. फरियाद मोहम्मद, कैलाश सूत्रकार, सोम शर्मा, मनोज तुलसानी, मुकेश कुमावत, धर्मेंद्र खटोड़, राकेश शर्मा, दुर्गालाल सोनी, कृष्ण गोपाल जागेटिया, अजीत जैन, गिरिराज प्रजापति, प्रदीप विजयवर्गीय, भूपेंद्र मोगरा, विक्रम दाधीच, रमेश मूंदड़ा, लीलाराम आडवाणी, योगेंद्र सक्सेना, लक्ष्मीलाल गांधी, अशोक तोलंबिया, अरुण शर्मा, कांति जैन, मधुसूदन शर्मा, प्रतीक ईनाणी सहित अनेक साइकिलिस्ट, बच्चे, बालिकाएं, बुजुर्ग एवं नागरिकजन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि समाजसेवी लादूराम बांगड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच साइकिलिंग स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन का एक उत्कृष्ट विकल्प बनकर उभरी है। नियमित स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनकल्याणकारी अभियानों का आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वास्थ्य के लिए नियमित साइकिल चलाने तथा मानव सेवा के लिए रक्तदान करने का आह्वान किया।
समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा रक्तदान के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिकाधिक लोगों को नियमित रक्तदाता बनने का आह्वान किया गया।