भंडरा: भंडरा में चलंत लोक अदालत- सह- विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क कानूनी सहायता की जानकारी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा लोहरदगा के तत्वावधान में शुक्रवार दोपहर 2 बजे भंडरा प्रखंड सभागार में चलंत लोक अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।