टेहरोली: डुमरई नदी में मछली पकड़ने गया युवक डूब गया, हुई मौत
सकरार थाना क्षेत्र के खिसनी खुर्द गांव में रविवार शाम मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय युवक की डुमरई नदी में डूबने से मौत हो गई। मछली पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से युवक तेज बहाव में जा गिरा। देर रात तक ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। सोमवार दोपहर नदी किनारे उसका शव उतराता मिला।