कुंभ स्थल में आयोजित गायत्री महायज्ञ में बुधवार को तीन बजे लक्ष्मण सिंह मरकाम एडीशन सकेट्ररी मुख्यमंत्री कार्यालय मप्र शासन भोपाल पहुंचे जिनका गायत्री परिवार ने पुष्पमाला से स्वागत किया। यहां पर हरिद्वार से आए टोली नायक आचार्य राजकुमार भृग एवं कार्यक्रम संयोजक संदीप साहू ने उन्हें शॉल श्रीफल से सम्मान करते हुए उन्हें मंच में स्थान ग्रहण कराया।