जमुई: जमुई के 33 केंद्रों पर 5वें दिन शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई मैट्रिक की परीक्षा, 581 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 मैट्रिक की परीक्षा 5 वें दिन मंगलवार को 33 परीक्षा केंद्रो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। विज्ञान विषय की दोनो पालियों की परीक्षा में 581 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 29,199 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।