जमुई: मारपीट मामले में नाबालिग ने जमुई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया पर्यवेक्षण गृह
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 ख़ैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए मारपीट मामले में एक नाबालिग ने मंगलवार को जमुई कोर्ट के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। जिसे कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा कर्मीयों के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद सुरक्षा कर्मियों द्वारा पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया है।