जमुई: एल्बेंडाजोल की गोली खाने से प्राथमिक विद्यालय मरकट्टा के एक दर्जन से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 प्राथमिक विद्यालय मरकट्टा के एक दर्जन से अधिक बच्चों की तबियत मंगलवार की दोपहर एल्बेंडाजोल की गोली खाने से बिगड़ गई। परिजन द्वारा एक दर्जन बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. मृत्युंजय कुमार के द्वारा इलाज किया गया है। जबकि अन्य बच्चों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया है।फिलहाल सभी बीमार बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।