जमुई: विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में गिद्धौऱ थाना की पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 रविवार की रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुई मारपीट मामले में गिद्धौर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से चार लोगों को तो दूसरे पक्ष से तीन लोगों को यानि कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।