जमुई: व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत को ले सीजीएम ने थानाध्यक्षों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Jamui, Jamui | Feb 20, 2024 व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 9 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सभी थाना के थानाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई।